ये इश्क़ है गजब का रिश्क : मुजफ्फरपुर में विधवा का हाई वोल्टेज ड्रामा, इंसाफ की लगाई गुहार
मुजफ्फरपुर : प्यार में धोखे की कहानियां अक्सर सामने आती रहती हैं, जिसे लोग प्यार समझते है। अक्सर वो छलावा बनकर सामने आ जाता है। ऐसा ही एक इश्क में धोखे की कहानी सामने आ रही है बिहार के मुजफ्फरपुर से जहां एक विधवा एक शख्स की मीठी मीठी बातों में आकर उसके इश्क में उलझ गई। फिर शादी के बाद धीरे-धीरे उसका आशिक उसे प्रताड़ित करने लगा। जिससे आजिज आकर महिला ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
दरअसल पूरा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र से आया है जहां एक अधेड़ ने छल से मधुबनी जिले की रहने वाली विधवा को झांसे में ले लिया। और तरह-तरह के सपने दिखा उसे इश्क़ की जल में फंसा लिया। पति की मौत के बाद बेटी की जिम्मेवारी के सामने वह विधवा अधेड़ के झांसे में आ गई। जिसके बाद दोनों ने दरभंगा के श्यामा माई मंदिर में दोनों रीति-रिवाज से शादी भी कर ली। फिर मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के रिश्ते की तरह दोनों रहने लगे। कुछ दिन समय बिताने के बाद विधवा को ठुकरा दिया और पीछा छुड़ाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा।
थक हारकर विधवा महिला आयोग के पास पहुंच गई। लेकिन वहां भी उसको न्याय की कोई उम्मीद नहीं दिखी। जिसके बाद आरोपी के घर पर पहुंचकर विधवा ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और अपना हक जताने लगी। इसी बीच आरोपी के परिजनों ने महिला को धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद औराई थाने पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने लगी और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विधवा ने पुलिस को बताया कि दरभंगा के श्यामा मंदिर में शादी किया है। उसने बताया कि आरोपी के साथ पति-पत्नी के रिश्ते की तरह 4 महीने तक शारीरिक संबंध भी बनाया। फिर हमसे पीछा छुड़ाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। वही इस मामले पर औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि महिला मधुबनी जिले की रहने वाली है और विधवा है घनश्यामपुर गांव के शख्स पर यह आरोप लगाया गया है कि उसने गलत तरीके से शादी कर ली यौन शोषण किया।। महिला को उसके घर पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भेजवाया जा रहा है।
}