Live

सनसनी

गया में दो नाबालिग सहेलियों का कुएं से मिला शव.. रे प के बाद हत्या !

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-बड़ी खबर बिहार के गया से है..यहां दो सहेलियों का शव कुएं से मिला है...रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है.


डबल मर्डर की यह वारदात जिले के अतरी थाना क्षेत्र के खीरी गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार 8 और 10 साल की दो सहेली 10 मार्च से लापता थी,,परिजन खोजबीन कर रहे थे.पुलिस को भी सूचना दी गई थी.इस बीच कुएं में शव की सूचना अतरी पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया और फिर उसकी पहचान दो सहेली के रूप में किया गया है.रेप के बाद हत्या और फिर कुएं में शव को छुपाने की आशंका जताई जा रही है..वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की मुख्य वजह स्पष्ट होने की बात कही है.हत्या की सूचना के बाद दो मृतकों के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है.परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें