Live

नगर पार्षद की हत्या की बाद बवाल

शादी समारोह से वापस लौट रहे थे नगर पार्षद..तभी अपराधियों ने मार दी गोली..

A
Arun Chourasiaलेखक

Siwan:-बड़ी खबर सीवान से हैं..जहां शादी समारोह से लौट रहे वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी है।बीती रात हुई हत्या के बाद से ही बवाल मचा हुआ है..परिजन और समर्थक सड़क जाम कर हंगामा कर रहें हैं.


मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास हत्या की घटना हुई है.हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड 17 के पार्षद नईम अशरफ रात में शादी समारोह में शामिल होने के बाद पैदल घर जा रहे थे और घर के दरवाजे से कुछ दूर पहले अपराधियों ने उन्हें रोक कर गोली मार दी .


हत्या की सूचना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई..जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.स्थानीय थाना की पुलिस छानबीन में जुटी है.वहीं हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने आज सड़क जाम कर हंगामा किया.उसके बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ अशोक आजाद ने परिजनों से पुछताछ की जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें