मुंगेर में सम्राट चौधरी ने निकाली तिरंगा यात्रा
'भारत माता की जय' के नारों के साथ गूंजा पूरा शहर,देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया
मुंगेर: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर पहुंचे. उनके आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह चरम पर पहुंच गया. हाथों में तिरंगा झंडा और जुबां पर 'भारत माता की जय' के नारों के साथ पूरा खड़गपुर शहर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगा हुआ नजर आया.तिरंगा यात्रा के दौरान हवेली खड़गपुर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
मुख्यमंत्री की मौजूदगी और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए. तिरंगा यात्रा के रास्ते में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई.पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काम किया.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।