Live

BIHAR NEWS

मुंगेर में पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, लाभुकों को सौंपी गई नए आवास की चाबियां

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुंगेर : प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के अवसर पर मुंगेर जिले में भी विकास योजनाओं की सौगात दी गई. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत करीब 15 लाभुकों को नए आवास की चाबियां सौंपी गईं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की छह योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया.

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले में विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत करीब 15 लाभुकों को घर की चाबियां दी गई हैं, जबकि आने वाले समय में अन्य लाभुकों को भी इसका लाभ देने की तैयारी है. स्वास्थ्य विभाग की छह योजनाओं के उद्घाटन से चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलेगी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी काम जारी है और आने वाले दिनों में कई योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा.

वहीं सिविल सर्जन डॉ. राजू कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से सदर प्रखंड, जमालपुर, धरहरा और बरियारपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा. नए स्वास्थ्य केंद्रों पर एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच और ऑपरेशन से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और इलाज के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. स्वास्थ्य केंद्रों के चालू होने से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी. कुल मिलाकर, इन योजनाओं के शुरू होने से जिले में आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि इन योजनाओं का लाभ कितनी तेजी से आम लोगों तक पहुंचता है.

अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें