Live

मुंगेर के बड़ी दुर्गा स्थान पहुंचे ललन सिंह

माथा टेक मइया से लिया आशीर्वाद, CM नीतीश के लिए मांगी खास दुआ

A
ASHISH KUMARलेखक

मुंगेर : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन सिंह शनिवार को मुंगेर के कल्याणपुर बड़ी दुर्गा स्थान में माथा टेक कर माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मां से सुख संपत्ति, समृद्धि आपसी भाई चारा बना रहे यही आशीर्वाद मांगा। वहीं मौके पर तारापुर जदयू विधायक , डीआईजी डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।


कल्याणपुर बड़ी देवी स्थान पहुंचते ही सबसे पहले ललन सिंह ने भव्य पंडाल का मुआयना किया और फिर पूजा-अर्चना की। वहीं मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमने माता रानी से बिहार की सुख , शांति और समृद्धि की कामना की है। लोगों में आपसी सौहार्द बनी रहे ये भी कामना की है।


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें