Live

BIHAR NEWS

मुजफ्फरपुर में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेगा लेदर पार्क का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर : जिले के मोतीपुर स्थित महवल बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. इसी क्रम में बिहार सरकार की उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेगा फुटवियर एंड एक्सेसरीज लेदर पार्क का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लेदर पार्क के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों यानी MSME को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, बिहार के लेदर उद्योग को मजबूत करने और निर्यात के जरिए कारोबार को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

मंत्री ने बताया कि इस लेदर पार्क में करीब8करोड़ रुपये की लागत से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किया गया है,जहां विश्वस्तरीय मशीनें लगाई गई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि छोटे-छोटे उद्यमी भी इन आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल कर अपने उत्पाद तैयार कर सकेंगे. इससे छोटे कारोबारियों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा और लेदर उद्योग के विकास को नई गति मिलेगी.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें