Live

BIHAR NEWS

मुजफ्फरपुर में प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी और मारपीट, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, 3 आरोपी गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट का एक और मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बोचहां थाना क्षेत्र के काशीरामपुर बांध के पास का है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक प्रेमी जोड़े के साथ अभद्र व्यवहार करते, गाली-गलौज और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ ईस्ट-1 अलय वत्स को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

एसएसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अलय वत्स ने वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई और बोचहां थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ ही घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पकड़ लिया.

वहीं, मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट-1 अलय वत्स ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवक और युवती के साथ अमर्यादित व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की जा रही थी. मामला संज्ञान में आते ही बोचहां थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और घटना के कुछ ही घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें