Hindi News / राजेपुर थाना के ASI को 8 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

मुजफ्फरपुर में निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई : राजेपुर थाना के ASI को 8 हजार रुपये घूस लेते दबोचा

Edited By:  |
mujaffarpur mai nigrani team ne ki badi karrawai

मुजफ्फरपुर: बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. निगरानी विभाग की टीम ने राजेपुर थाना में तैनात एक एएसआई को उसी के थाने में8हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दारोगा पर केस में कार्रवाई के नाम पर घूस मांगने का आरोप है.

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना में तैनात एएसआई मुन्ना यादव को निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को8हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है. कार्रवाई के दौरान निगरानी की टीम ने आरोपी को थाने के अंदर ही दबोच लिया और अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार,राजेपुर थाना क्षेत्र के निवासी बब्बन पासवान का अपने पड़ोसी मोहन पासवान के साथ विवाद हुआ था. इस मामले की जांच एएसआई मुन्ना यादव कर रहे थे. आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर उन्होंने पहले10हजार रुपये रिश्वत की मांग की,बाद में8हजार रुपये में बात तय हुई.

पीड़ित बब्बन पासवान ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया. जैसे ही एएसआई ने शिकायतकर्ता से8हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए,टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने आरोपी एएसआई को अपने साथ ले गई है. उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट-