बड़ी सफलता
मुजफ्फरपुर पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 4 आरोपी युवकों को दबोचा
मुजफ्फरपुर: बड़ी खबरमुजफ्फरपुर से है जहां पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के अंदर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कांटी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार का है,जहां मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था.
मामले में पीड़ित राजीव कुमार पांडेय ने कांटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. वहीं,आसूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरैया से 4 आरोपियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.
मामले की जानकारी देते हुएSDPOसुचित्रा कुमारी ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी सरैया से की गई है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।