Live

BIHAR NEWS

मुजफ्फरपुर में चोरों ने सरकारी स्कूल को बनाया निशाना, कार्यालय का ताला तोड़ बर्तन और गैस सिलेंडर की चोरी की , जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मुजफ्फरपुर: जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बखरा रतनपुरा स्थित बुनियादी विद्यालय में चोरों ने मंगलवार रात चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन बनाने वाले बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और डायल112की टीम को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता देवी और स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्यामलाल कुमार ने घटना पर नाराजगी जताई.

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जब वह स्कूल पहुंचीं तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि बच्चों के मध्याह्न भोजन बनाने वाले बर्तन, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामानों की चोरी हुई है.

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि विद्यालय में चोरी की घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है. इस विद्यालय में आसपास के बच्चे पढ़ते हैं. ऐसी घटना से विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित होती है. पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए.

मुजफ्फरपुर सेरविरंजन कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें