Live

सांसद मनोज झा को मिला लालू प्रसाद का समर्थन

बोले RJD सुप्रीमो - नहीं की कोई गलत बयानी, आनंद मोहन को दी सख्त नसीहत

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :"ठाकुर विवाद" पर छिड़े सियासी घमासान के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है और राज्यसभा सांसद मनोज झा के बयान का समर्थन किया है। RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सांसद मनोज झा को विद्वान करार दिया है।


सांसद मनोज झा को मिला लालू प्रसाद का समर्थन

लालू प्रसाद ने सांसद मनोज झा के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने कोई गलत बयानी नहीं की है। आरजेडी सांसद ने किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाया है। हालांकि कुछ लोग अलग बयानबाजी कर रहे हैं। वही, इस पूरे मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन की नाराजगी पर लालू प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि मनोज झा ने किसी को टारगेट कर कविता नहीं पढ़ी थी। मनोज झा ने राज्यसभा में बिल्कुल सही तरीके से बात को रखा था।


आनंद मोहन को दी नसीहत

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने इशारों ही इशारों में आनंद मोहन को नसीहत दी और कहा कि जो सज्जन रिएक्शन दे रहे हैं, वे पहले कास्टिज्म के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। इन सब बातों से उन्हें परहेज करना चाहिए। वहीं, चेतन आनंद के विरोध पर लालू प्रसाद ने कहा कि उनकी बुद्धि उतनी ही है तो क्या कहा जाएगा।

सीएम नीतीश से हुई मुलाकात पर बोले लालू

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने गुरुवार को सीएम नीतीश से मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात पर दो टूक अंदाज में कहा कि वे मुख्यमंत्री हैं इसलिए हम दोनों की लगातार मुलाकात होती है। कभी - कभी वे मुझसे मिलने के लिए मेरे आवास पर आते हैं लिहाजा मैं भी आज उनसे मिलने चला गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें