Live

Dashrath Manjhi

'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग, मांझी समाज ने बुलंद की आवाज़, निकाली बाइक रैली

P
Prasoon Pandeyलेखक

GAYA :राष्ट्रीय मुसहर-भुइयां विकास परिषद के तत्वावधान में पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 16वीं पुण्यतिथि के मौके पर बाइक रैली का आयोजन किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का आयोजन गया जिले के मानपुर प्रखंड के दशरथ नगर मोहल्ले में आयोजित किया गया, जहां लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद बाइक पर सवार होकर मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर घाटी पहुंचे, जहां एक सभा का आयोजन किया गया.


दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग

इस दौरान राष्ट्रीय मुसहर-भुईयां विकास परिषद के लोगों ने कहा कि दशरथ मांझी ने 22 सालों तक छेनी-हथौड़ी से पहाड़ को काटकर सुगम रास्ता बनाया था. उन्होंने 360 फीट लंबा, 30 फीट चौड़ा और 25 फीट ऊंचा रास्ता बनाया था, जिसके बाद गेहलौर से मोहड़ा की दूरी मात्र 10 किलोमीटर रह गई है. पहले यह दूरी लगभग 25 से 30 किलोमीटर तय करनी पड़ती थी.



बड़ी संख्या में जुटे लोग

इसके साथ ही लोगों ने कहा कि पहाड़ का सीना काटकर बाबा ने यह साबित कर दिया कि अगर इंसान किसी चीज को करने की ठान ले तो वह उसे पूरा कर सकता है. दशरथ बाबा का यह कार्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. हर सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात करती है इसलिए मांझी समाज से आने वाले दशरथ बाबा के लिए हमलोग यह मांग करते हैं तो उन्हें सरकार भारत रत्न की उपाधि दें.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें