Live

MOTIHARI में CM

नीतीश कुमार ने योजनाओं के निरीक्षण के साथ ही ग्रामीणों से किया संवाद..

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-CM नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण पहुंचे हैं..वे बंजरिया प्रखंड के सिसवा गांव पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर रहें हैं.उन्हौने यहां के तालाब का भी निरीक्षण किया .इस दौरान वित्त मंत्री विजय चौधरी समेत कई मंत्री और नेता और अधिकारी भी उनके साथ है.

निरीक्षण और संवाद ग्रामीणों से संवाद के बाद सीएम समाहरणालय पहंचेगे ,जहां वे विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण के साथ ही राधाकृष्ण भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे.

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने आज गोपालगंज जिला का दौरा किया .उन्हौने जिले के सिपाया में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया .यहां उन्हौने पोलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया.छात्र-छात्राओं के लिए बनाये गए छात्रावास का उद्घाटन किया..यहां पौधारोपण के साथ ही कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.सीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जिसमें कई तरह के निर्देश दिए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें