मोतिहारी में युवा संवाद कार्यक्रम : भाजपा सांसद राधामोहन सिंह ने कहा-बजट में युवाओं के लिए रोजगार के मिलेंगे अवसर

Edited By:  |
motihari mai youva samwad karyakram

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी में भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद राधामोहन सिंह शामिल हुए.

इस मौके पर सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को युवाओं का बजट बताया है. उन्होंने यह भी कहा है कि इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ ही 2047 के विकसित भारत बनने में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा.

आज बीजेपी के युवा मोर्चा द्वारा मोतिहारी में केंद्रीय बजट को लेकर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस संवाद कार्यक्रम में बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह शामिल हुए. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा युवाओं के कौशल विकास के लिए जो संसाधन चाहिए था उस वक्त यानी कि 2014 से पहले की जो सरकार थी उनकी पहुंच वहां तक नहीं थी. वे कोई संसाधन नहीं जुटाया. लेकिन मोदी सरकार ने युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा दिया है. यही वजह है कि इस बजट में युवाओं को ज्यादा महत्व दिया गया है.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--