मोतिहारी में कृषि मेला का आयोजन : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले-अब मोतिहारी में बनेगा एयरपोर्ट, दोनों चीनी मिल भी होगा चालू
मोतिहारी: बिहार केमोतिहारी में 3 दिवसीय कृषि मेला का आयोजन किया गया. पिपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित मेले में शामिल मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,कृषि मंत्री रामकृपाल यादव एवं बीजेपी सांसद राधमोहन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बार फिर अपराधियों को ललकारते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों का कोई जगह नहीं है. इसलिए वो नेपाल के तराई में चले जाएं अन्यथा उन्हें कहीं और पहुंचा दिया जाएगा. क्योंकि बिहार में सुशासन की सरकार है और यहां अब अपराध नहीं उद्योग लगेगा और सरकार इसके लिए कदम आगे बढ़ा चुकी है.
सम्राट चौधरी ने विकास की बात को रखते हुए मोतिहारी के लिए बड़ी घोषणा कर दिया. उन्होंने कहा कि अब मोतिहारी में भी एयरपोर्ट बनेगा और चकिया एवं मोतिहारी दोनों चीनी मिल चालू किया जाएगा.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट—