Live

मोतिहारी में बड़ा हादसा

ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर होने से 4 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मोतिहारी: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से है जहां धनगड़हा चौक के पास ट्रक और टेम्पो में जोरदार टक्कर होने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जाता है कि केसरिया के मोहम्मदपुर के एक परिवार के लोग मोतिहारी में शादी समारोह में आए थे और घर लौटने के दौरान धनगड़हा चौक पर ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे चार लोगों की मौत हो गई. वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मृतकों में चारों गांव के ही यशराज,रितेश,नितेश एवं दीपक शाह हैं.

मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें