Bihar
बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से होगा शुरू, हंगामेदार होने के आसार, अधिसूचना जारी
News Desk : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 10 जुलाई से शुरू होगा। इस संबंध में राज्यपाल के निर्देश पर संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
मॉनसून सत्र 10 जुलाई से होगा शुरू
जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई से शुरू होने वाले बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 14 जुलाई तक चलेगा। इस बात की पुष्टि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी कर दिया है। मानसून सत्र के दूसरे और तीसरे दिन यानी 11 और 12 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कामकाज किया जाएगा।
सत्र के हंगामेदार होने के आसार
फिर 13 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। साथ ही विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसी दिन प्रथम सप्लीमेंट्री बजट को पास कराया जाएगा। 14 जुलाई को ग़ैर सरकारी सदस्यों के कार्य और गैर सरकारी संकल्प पारित कराया जाएगा जबकि 12 जुलाई को नये विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
आपको बता दें कि इस बार भी मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष भी अपनी बातों को बुलंद तरीके से रखेगी। गौरतलब है कि ये पहला मौका है जब मानसून सत्र जुलाई के दूसरे सप्ताह में बुलायी गयी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।