Live

पटना में बंदरों का उत्पात

दहशत में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

P
Prasoon Pandeyलेखक

PATNA :पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में इलाके में बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। खासतौर से गर्ल्स हॉस्टल्स में अचानक कई बंदरों के उत्पात मचाने से छात्राओं में दहशत है। बताया जा रहा है कि बंदरों के झुंड ने कई छात्राओं को जख्मी भी कर दिया है।

पटना में बंदरों का उत्पात

बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के कई गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं बंदरों के आतंक से परेशान हैं। इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक निजी कोचिंग संस्थान के गर्ल्स हॉस्टल से जुड़ी छात्राओं ने बताया कि बीते एक सप्ताह से करीब दो दर्जन बंदरों का झुंड इस इलाके में मौजूद है।

दहशत में गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं

बंदर हॉस्टल और घरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। बंदर हॉस्टल के कमरे से छात्राओं के सामानों को उठा कर ले जाते हैं। इस दौरान छात्राएं चीखती नजर आती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बी 74, मंजू गर्ल्स हॉस्टल समेत कई अन्य हॉस्टल में बंदर कई दिनों से उत्पात मचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें