BIHAR NEWS
मोदी जी का विजन, सम्राट चौधरी का संकल्प - बिहार अब देश का सबसे तेज उभरता बिजनेस हब
पटना : बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट बिहार के विकास की एक ऐतिहासिक गाथा लिख रही है. वर्ष 2015 से 2026 के बीच सक्रिय कंपनियों की संख्या में 15 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ बिहार देश में सबसे आगे है. जून 2026 तक राज्य में सक्रिय कंपनियों की संख्या 58,117 हो चुकी है और पिछले एक वर्ष में ही 8,909 नई कंपनियां पंजीकृत हुई हैं. यह आंकड़े केवल संख्या नहीं, बल्कि बिहार के उद्यमियों के बढ़ते आत्मविश्वास और बदलते कारोबारी माहौल का प्रमाण हैं.
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और “विकसित भारत 2047” के संकल्प का सुफल है. प्रधानमंत्री जी की नीतियों ने पूरे देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत किया, Ease of Doing Business को गति दी और उद्यमिता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया. बिहार भी अब उसी विकास की धारा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री ने बिहार में लगभग 34,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिसमें गंगा पर बना नीतीश सेतु प्रमुख है.
उन्होंने कहा कि जैसा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि अगर 2047 तक के विकसित भारत की दौड़ में बिहार को रहना है तो 2037 तक बिहार को विकसित राज्य बनाना होगा. एक वर्ष का यह जोरदार विकास मुख्यमंत्री जी की इसी दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में एक ही दिन में 211 नए डिग्री कॉलेज खोले गए, सैकड़ों मॉडल स्कूल तैयार किए गए, 10 लाख से अधिक शिकायतों का निस्तारण “सहयोग” पोर्टल से हुआ और 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऊर्जा व अन्य निवेश समझौते हुए. साथ ही 1.92 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है.
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी ने बिहार को आत्मनिर्भर बनाने का जो विजन दिया है, वह जमीन पर उतर रहा है. युवा अब रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं. विपक्ष की नकारात्मक आवाजों के बीच यह आंकड़े और उपलब्धियां साफ बता रही हैं कि बिहार पुरानी छवि से निकलकर नए बिजनेस हब के रूप में स्थापित हो रहा है.
अंत में भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का संकल्प है कि बिहार को 2037 तक विकसित राज्य बनाया जाए, ताकि 2047 के विकसित भारत में बिहार पूर्ण भागीदार बने. विकसित बिहार, समृद्ध बिहार — यही हमारा लक्ष्य है.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।