ये क्या हो रहा है ?
सासाराम और औरंगाबाद में भीड़ ने किया ऑन स्पॉट फैसला,पुलिस व्यवस्था पर सवाल..
औरंगाबाद में चार की हत्या की घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास हुई है.घटना की गंभीरत को देखते हुए जिले की एसपी और अन्य पदाधिकारी घटना स्थल का दौरा किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस टीम कैंप कर रही है.
पूरी घटना की बात करें ते पार्किंग को लेकर कार पर सवार लोगों ने बुजुर्ग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान महुअरी गांव के रहनेवाले रामशरण चौहान के रूप में की गई। हत्या के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कार सवार दो अपराधियों की पीट-पीटकर हत्या कर डाली, जबकि दो अन्य अपराधी ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रुप से घायल हो गए बाद में एक और शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।यह घटना जपला-नबीनगर रोड पर तेतरिया मोड़ के पास हुई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।