BIHAR POLITICS
विधानसभा में MLA ,तो सड़क पर RJD कार्यकर्ता,पुलिस ने जबरदस्ती हटाया..
PATNA:-एक तरफ बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के भाग्य का फैसला होना है.इसको लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी के विधायक विधानसभा में मोर्चाबंदी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर आरजेडी के कार्यकर्ता सड़क पर भी उतरे हैं.आर ब्लॉक के पास कार्यकर्ताओं के हंगामा को देखते हुए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हटाया है.ये कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करना चाह रहे थे और नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे.
आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर हंगामा को देखते हुए पुलिस के अधिकारिओं ने समझाने के प्रयास किया,पर इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया तो फिर पुलिस ने सख्ती की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।