Live

मंत्री रहते 12 किलोमीटर पैदल चलते थे नीतीश

औरंगाबाद की सभा में CM नीतीश ने लालू-राबड़ी शासनकाल के अपराध और खस्ताहाल सड़क की चर्चा की

A
Arun Chourasiaलेखक

PATNA:-अटलजी की सरकार में मंत्री रहते अपने क्षेत्र में पैदल घूमते थे और औसतन एक दिन में 12 किलोमीटर पैदल चलते थे,क्योंकि गांव में सड़क थी ही नहीं.ये बाते बिहार के मुख्पमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद में समाज सुधार अभियान के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कही.लालू-राबड़ी का बिना नाम लिए उनके शासनकाल पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी खराब थी कि शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहते थे.और गांव में तो सड़क काम नामोनिशान नहीं था.

इसलिए जब नवंबर 2005 में बिहार की जनता ने उन्हें काम का अवसर दिया तो वे राज्य के विकास और समाज में सुधार के लिए काम करना शुरू कर दिया और आज तक उसी काम को आगे बढा रहें हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें