मेमू ट्रेनों के मार्ग विस्तार का शुभारंभ : केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं सांसद सुनील कुमार ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
हाजीपुर:यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं सांसद सुनील कुमार ने नरकटियागंज स्टेशन पर आयोजित समारोह में गाड़ी संख्या 63373/74 दरभंगा-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी का नरकटियागंज स्टेशन तक तथा गाड़ी संख्या 63313/14 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू सवारी गाड़ी का सिकटा स्टेशन तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर सिकटा के विधायक समृद्ध वर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.
मेमू ट्रेनों के इस मार्ग विस्तार से नरकटियागंज,सिकटा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर के आसपास के क्षेत्रों हेतु सुगम रेल संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी. इससे दैनिक यात्रियों,छात्रों,व्यवसायियों एवं आम नागरिकों को यात्रा में समय की बचत होगी तथा क्षेत्रीय आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर,सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.
गाड़ी सं. 63373/74 दरभंगा-रक्सौल मेमू का परिचालन विस्तार नरकटियागंज तक तथा गाड़ी सं. 63313/14 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू का परिचालन विस्तार सिकटा तक किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है -
1. गाड़ी सं. 63373/63374 दरभंगा-रक्सौल मेमू पैसेंजर का नरकटियागंज तक परिचालन विस्तार - दिनांक 18.05.2026 से दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी सं. 63373 दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू दरभंगा अपने निर्धारित समय से 18.45 बजे खुलकर 23.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा रक्सौल से 23.55 बजे खुलकर 00.06 बजे भेलवा,00.20 बजे सिकटा,00.30 बजे मर्जदवा,00.40 बजे गोखुला रुकते हुए 01.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.
वापसी में दिनांक 19.05.2026 से गाड़ी सं. 63374 नरकटियागंज-रक्सौल-दरभंगा मेमू नरकटियागंज से 02.35 बजे खुलकर 02.50 बजे गोखुला,03.00 बजे मर्जदवा,03.10 बजे सिकटा,03.26 बजे भेलवा रुकते हुए 03.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा रक्सौल से 04.00 बजे खुलकर अपने निर्धारित समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 08.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी.
2. गाड़ी सं. 63313/63314 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू पैसेंजर का सिकटा तक परिचालन विस्तार - दिनांक 18.05.2026 से मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 63313 मुजफ्फरपुर-रक्सौल-सिकटा मेमू मुजफ्फरपुर अपने निर्धारित समय से 18.40 बजे खुलकर 22.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा रक्सौल से 23.00 बजे खुलकर 23.13 बजे भेलवा रुकते हुए 23.55 बजे सिकटा पहुंचेगी.
वापसी में दिनांक 19.05.2026 से गाड़ी सं. 63314 सिकटा-रक्सौल-मुजफ्फरपुर मेमू सिकटा से 04.00 बजे खुलकर 04.15 बजे भेलवा रुकते हुए 04.37 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा रक्सौल से 05.00 बजे खुलकर अपने निर्धारित समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 09.35 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.