Live

धरा गए मौलवी साहब

NAWADA में छात्रा को पढाने के बजाय अश्लील हरकत और ब्लैकमेल कर रहे थे मौलवी..

A
Arun Chourasiaलेखक

Nawada:-बड़ी खबर बिहार(Bihar) के नवादा(Nawada) से हैं.. जहां पढने के लिए मदरसे में आई छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले मौलवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.इस गिरफ्तारी के बाद मदरसे में हड़कंप मच गया है.

यह पूरा मामला नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के एक मदरसे का है... यहां के मदरसे में पढने के लिए गई नाबालिग छात्रा के साथ मौलवी ने पहले अश्लील हरकत की और फिर उसका अश्लील फोटो खीच लिया..और ब्लैकमेल करने लगा..मौलवी के ब्लैकमेल से परेशान छात्रा ने पूरी जानकारी अपने परिजनों की दी,जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई.. पुलिस ने नाबालिग छात्रा के बयान पर मौलवी के खिलाफ पास्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं.

मौलवी की गिरफ्तारी के बाद मदरसे में हड़कंप मच गया..फिर मौलवी का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई लड़कियों के अश्लील तस्वीरें मिली हैं.आरोपी मौलवी जमुई जिला के खैरा थाना क्षेत्र के बैजडीह गांव का मोहम्द शहादत हुसैन है.

नवादा से सन्नी भगत की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें