Transfer-Posting in Bihar
पथ निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, अधिसूचना जारी, देखें पूरी लिस्ट
Transfer-Posting in Bihar :बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर है कि बड़े पैमाने पर BDO की ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद अब पथ निर्माण विभाग में भी तबादला हुआ है। पथ निर्माण विभाग में एक दर्जन मुख्य और अधीक्षण अभियंताओं का तबादला किया गया है। वहीं, 86 कार्यपालक और सहायक अभियंताओं को नयी जिम्मेदारी दी गई है।
बड़े पैमाने पर तबादला
पथ निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर अभियंता और कनीय अभियंताओं की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गई है। साथ ही जल्द ही उन्हें नये जगह पर योगदान करने का निर्देश भी जारी किया गया है। सोहैल अख्तर को कार्यकारी व्यवस्था के तहत अभियंता प्रमुख (कार्य प्रबंधन) बनाया गया है। मुख्य अभियंता (NH-उत्तर), अमरनाथ पाठक को अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) बनाया गया है। नीरज सक्सेना को सेवा तकनीकी परीक्षण कोषांग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश सिंह को अपने ही वेतनमान में शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम में मुख्य अभियंता बनाया गया है।
अधिसूचना जारी
जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग में ये काफी दिनों से एक ही जगह पर जमे हुए थे लिहाजा एकसाथ बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की गई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।