CWC का गठन
बिहार के कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेसियों को मिला भाव....
DELHI:-लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन वर्किंग कमिटि गठित कर दी है जिसमें कई नए एवं पुराने लोगों को विशेष मौका और जिम्मेदारी दी गई है.इसमें बिहार के तीन नेताओं मीरा कुमार,तारिक अनवर और कन्हैया कुमार को अलग -अलग कमिटि में शामिल किया गया है.
कांग्रेस द्वारा जारी सूची में कांग्रेस वर्किंग कमिटि में 39 सदस्यों को रखा गया है.इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सोनिया गांधी मनमोहन सिंह,राहुल गांधी प्रियंका गांधी के साथ ही बिहार की मीरा कुमार और तारिक अनवर का नाम शामिल है.वहीं पदेन समेत 32 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है,जिसमें बिहार के कन्हैया कुमार का भी नाम इस सूची में हैं. जबकि 13 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.
कांग्रेस द्वारा जारी सूची इस प्रकार है..
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।