Hindi News / नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बड़हिया स्थित प्रसिद्ध जगदंबा...

मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहुंचे लखीसराय : नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर बड़हिया स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Edited By:  |
mantri vijay kumar sinha pahunche lakhisarai

लखीसराय : बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को लखीसराय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूरे होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर बड़हिया स्थित प्रसिद्ध जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की.

मंत्री विजय सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उनके नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन भी मौजूद रहे. मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है तथा अनुच्छेद 370 की समाप्ति, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा मिली है.

विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी को महामानव और अवतरित पुरुष बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए तथा उनके दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन ने भी पीएम की दीर्घायु की कामना करते हुए पीएम के 12 साल कार्यकाल नहीं बल्कि अनवरत जारी रहने की कामना की.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट -