BIHAR NEWS
मंत्री रमा निषाद ने महानवमी पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ बड़ी जगदंबा माता मंदिर में की पूजा, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
हाजीपुर : शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व महानवमी के शुभ अवसर पर बिहार की मंत्री रमा निषाद सोमवार को हाजीपुर के हथसारगंज स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बड़ी जगदंबा माता मंदिर में दर्शन एवं पूजन करने पहुंची. इस दौरान मंत्री की सादगी देखने को मिली. उन्होंने वीआईपी प्रोटोकॉल को दरकिनार कर एक सामान्य श्रद्धालु की तरह माता रानी की पूजा-अर्चना की.
मंत्री रमा के मंदिर पहुंचते ही पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया. मंत्री ने पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और भक्ति भाव से माता रानी की पूजा-अर्चना की और चुनरी चढ़ाई.
पूजा के बाद उन्होंने कहा कि माता रानी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें. उन्होंने देश और बिहार राज्य की जनता की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और प्रगति के साथ-साथ अपने परिवार के कल्याण के लिए माता से मंगल कामना की.
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंत्री के सादगीपूर्ण व्यवहार की वहां मौजूद लोगों ने खूब सराहना की.
हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।