Live

Bihar Politics

मांझी की हुई NDA में एंट्री तो बिहार में शुरू हो गई जुबानी जंग, बीजेपी ने किया स्वागत, आरजेडी ने साधा निशाना

P
Prasoon Pandeyलेखक

News Desk :लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा बढ़ गया है। आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के संस्थापक और संरक्षक जीतन राम मांझी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की है और कहा कि हम 2024 और 2025 में होने वाले चुनाव में मजबूती के साथ लड़ेंगे।

बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन की अमित शाह से मुलाकात लगभग 45 मिनट चली। वहीं, उनकी मुलाक़ात और फ़ैसले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने मांझी के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, राजद ने पहले से ही मांझी की बीजेपी से डील करार दिया है और निशाना साधा है।

जीतन राम मांझी के एनडीए में जाने के फैसले के बाद आरजेडी अब मांझी और बीजेपी पर हमलावर हो गई है। आरजेडी प्रवक्ता एजाज़ अहमद ने मांझी पर तीखा निशाना साधा है और कहा है कि महागहबंधन में रहकर मांझी ने हमेशा बीजेपी को फ़ायदा पहुंचाया है लेकिन बीजेपी उनका भी इस्तेमाल करेगी और फिर मांझी को हटाने का काम करेगी।

जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एनडीए में शामिल होने से बीजेपी गदगद है। बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल ने कहा कि मांझी दलितों के सबसे बड़े नेता है और उनके एनडीए में आने से गठबंधन को मजबूती मिलेगी। लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भी हम जीतेंगे।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें