Live

BIHAR NEWS

महिला आरक्षण बिल पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने कहा - नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण देकर की थी बड़ी पहल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पटना : महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की सियासत गरम है. इस बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने बिल का समर्थन करते हुए इसे अच्छी पहल बताया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण देकर पहले ही बड़ी पहल की थी. वहीं, आनंद मोहन के मामले और चेतन आनंद की बैठक को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही निशांत कुमार को जिम्मेदारी दिए जाने के फैसले को सही बताया.

महिला आरक्षण बिल पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने कहा कि यह बेहद अच्छी बात है. नीतीश कुमार ने बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को आरक्षण दिया था. उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को जरूरी बताते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. वहीं, विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इसका विरोध करता है तो यह महिलाओं के हितों के खिलाफ होगा.

वहीं, पूर्व सांसद आनंद मोहन के सरेंडर से जुड़े मामले पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि यह न्यायपालिका का मामला है और कानूनी प्रक्रिया लगातार चलती रहती है. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे कुछ भी बोलते रहते हैं.

निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर बिजेंद्र यादव ने इस फैसले को सही बताया. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है और यह उचित फैसला है.

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें