BIHAR NEWS
महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ शुरु
पटना : हनुमान जयंती के अवसर पर पटना के महावीर मंदिर में शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ विधिवत शुरू हुआ. मंदिर के ऊपरी तल स्थित स्थायी मंडप में मिथिला (मधुबनी) की नौ सदस्यीय मंडली द्वारा श्रद्धापूर्वक पाठ किया जा रहा है. श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल यजमान के रूप में पूजा में शामिल हुए.
सायण कुणाल ने बताया कि आगामी नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस का पाठ किया जाएगा. इस दौरान स्थानीय श्रद्धालु भी अपने आसन और रामचरितमानस ग्रंथ के साथ सामूहिक पाठ में शामिल हो सकेंगे. मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आसन और पुस्तक की व्यवस्था की गई है. आयोजन से मंदिर परिसर में नौ दिनों तक भक्तिमय माहौल रहेगा.
पटना से अंकिता सिंह की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।