BIHAR NEWS
महानवमी पर दरभंगा के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, की पूजा-अर्चना
दरभंगा:बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने महानवमी के पावन अवसर पर दरभंगा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने आदिशक्ति मां दुर्गा से समस्त जनमानस के सुख,शांति,समृद्धि,खुशहाली एवं कल्याण की कामना की. उन्होंने प्रार्थना की कि मां जगदम्बा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे.
संजय सरावगी ने अललपट्टी स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक मां दुर्गा पूजा समिति,बेंता चौक स्थित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति,बंगाली टोला के वीणापाणि क्लब,केएम टैंक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तथा बाजार समिति स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की.
इसके अतिरिक्त उन्होंने मखनाही स्थित श्री श्री 108 शक्तिपीठ सार्वजनिक दुर्गा मंदिर,रानीपुर स्थित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति,सुंदरपुर बेला स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर,शिवाजीनगर,बाजितपुर महदौली,रत्नोपट्टी,शुभंकरपुर महाराजीपुल,कादिराबाद,आजमनगर और लक्ष्मीसागर के विभिन्न पूजा पंडालों में भी मां के दर्शन किए.
प्रदेश अध्यक्ष ने मनोकामना धाम,मथुरापुर कबीरचक स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,धर्मपुर,जेपी चौक,लक्ष्मीसागर,महावीर स्थान,साधुगाछी,लक्ष्मीसागर स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तथा लालबाग स्थित दरभंगा दुर्गा पूजा समिति और विचित्रा क्लब में भी पूजा-अर्चना की. उन्होंने डॉ. एसके दास के आवास पर भी मां दुर्गा की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर लोककल्याण की कामना की.
इस अवसर पर संजय सरावगी ने कहा कि नवरात्र और दुर्गापूजा का पर्व शक्ति,भक्ति,आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने,सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है.
उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता से गहराई से जुड़ा पर्व है.
उन्होंने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में नई ऊर्जा,आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करें तथा बिहार में शांति,सद्भाव,समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे.
राजीव रंजन की रिपोर्ट-
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।