Live

BIHAR NEWS

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव पहुंचे बोधगया मठ, पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन करेंगे तर्पण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गयाजी:पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने परिवार के साथ बोधगया मठ पहुंचे. उनके आगमन को लेकर मठ परिसर में विशेष तैयारियां की गई. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री निरंजना नदी में अपने पितरों के निमित्त तर्पण करेंगे. इसके बाद बोधगया मठ परिसर में अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करेंगे.

एमपी के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं. मठ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. अधिकारियों की निगरानी में आवश्यक तैयारियां पूरी की गई है,ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें