Live

शिक्षक की हत्या से सनसनी

मधुबनी में बेखौफ अपराधियों का कारनामा, चाकू घोंपकर शिक्षक को मार डाला

V
vivek pandeyलेखक

मधुबनी : बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर आ रही है. यहां अपराधियों ने एक नियोजित शिक्षक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है. घटना नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक से दो मंठा जाने वाली रास्ते की है. मृतक की पहचान प्रगति नगर निवासी आलोक यादव के रूप की गई है. मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इसमे एक महिला है. पुलिस की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया. घटना से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. सदर डीएसपी राजीव कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मामले की छानबीन में जुटे हैं. अपराधियों को पकड़ने के लिये छापेमारी जारी है.

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें