मधुबनी में पेट्रोल पंप पर लूटपाट की कोशिश नाकाम : कर्मियों ने दो बदमाशों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, 1 फरार
Edited By:
|
Updated :03 Jul, 2026, 05:42 PM(IST)
Reported By:
मधुबनी: बड़ी खबरमधुबनी से है जहां लदनियां थाना क्षेत्र के जोगिया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर 3 बदमाशों ने कथित तौर पर पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की कोशिश कर रहे थे. लेकिन पेट्रोल पंप कर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से मौके पर ही 2 बदमाशों को पकड़ लिया और आक्रोशित लोगों ने दोनों की पिटाई भी कर दी. वहीं मौके से एक आरोपी भागने में सफल रहा. इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर पकड़े गये दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.