Hindi News / पुरैनी थाना के SI अनिल कुमार सिंह को 7000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ...

मधेपुरा में निगरानी टीम ने की बड़ी कार्रवाई : पुरैनी थाना के SI अनिल कुमार सिंह को 7000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

Edited By:  |
madhepura mai nigrani team ne ki badi karrawai

मधेपुरा :बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहांविजिलेंस की टीम ने मंगलवार को पुरैनी थाना में पदस्थापित एसआई को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन भेजने के लिए एक व्यक्ति से घूस मांगा था.

मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी आसिफ इकबाल मेंहदी ने बताया कि परिवादी औराय निवासी वशिष्ठ कुमार वर्मा ने 20 मार्च को आवेदन दिया था. आरोप था कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन मांगा गया था. थानाध्यक्ष ने जांच का आदेश पुरैनी थाना एसआई अनिल कुमार सिंह को जांच का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने जांच नहीं किया. इसके बाद निगरानी की टीम ने मंगलवार को एसआई को 7 हजार रुपए घूस लेते थाना के बगल में चौक से गिरफ्तार किया . निगरानी डीएसपी ने बताया कि आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब आगे की कार्रवाई के लिए पटना ले जाया जाएगा.

मधेपुरा से राजीव रंजन की रिपोर्ट--