मधेपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा
हादसे में 2 लोगों की मौत, 3 घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मधेपुरा: बड़ी खबर मधेपुरा से जहां कुमारखंड थाना क्षेत्र के एसएच 91 पर रहटा गांव के पास बाइक और बुलेट में सीधी टक्कर होने से 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये. घटना के बाद लोगों ने सभी घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल भेजा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।