मधेपुरा में बैंक में दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट : हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में फायरिंग कर घटना को दिया अंजाम
मधेपुरा: बड़ी खबर बिहार केमधेपुरा से है जहां जिले के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित मुरहो में गुरुवार को दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट की बड़ी घटना सामने आई है. हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर फायरिंग की और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए.1लाख30हजार रुपये
बैंक के ब्रांच मैनेजर शिव कुमार के मुताबिकदोपहर करीब साढ़े12बजे तीन अपराधी बैंक में घुसे,जिनमें एक गेट पर ही खड़ा रहा. बदमाशों ने पहले बैंक में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल दिया और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की. इसके बाद उन्होंने लॉकर में रखे करीब1लाख30हजार रुपये लूट लिए.
घटना के समय बैंक का सीसीटीवी कैमरा मेंटेनेंस के कारण बंद था,जिससे अपराधियों की पहचान में मुश्किलें आ सकती है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही भर्राही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बैंक मैनेजर के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
दिनदहाड़े फायरिंग के साथ बैंक लूट की इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
संजय कुमार की रिपोर्ट--