Live

भीषण डकैती

मधेपुरा में अपराधियों ने हथियार के नोक पर बैंक में लाखों की डकैती कर ली,मची अफरातफरी

A
Arun Chourasiaलेखक

Madhepura:-बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही हैा जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े करीब 10 लाख रूपए की डकैती कर ली.यह वारदात जिले के कुमारखंड बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार तीन बाइक से 6 अपराधी हथियार के साथ उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा पहुंचे और कर्मचारियों से हथियार के भय दिखाकर कैश ली लेकर चलते बने।अभी तक जानकारी के अऩुसार अपराधियों ने 9 लाख से ज्यादा की लूट की है.

लूट की घटना से बैंक के साथ ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और स्थानीय थाना के साथ ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच छानबीन कर रहैं हैं.पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला है जिसमें अपराधियों की गतिविधि रिकार्ड हुई है .

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें