Live

सुरक्षा इंतजाम पर सवाल !

सुल्तानगंज से बाबानगरी जा रहे कांवरियों के साथ लूटपाट..

A
Arun Chourasiaलेखक

BHAGALPUR:-कांवरिया के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है..लूटपाट की यह वारदात भागलपुर जिला के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के सुलतानगंज-कटहरा मुख्य सड़क मार्ग पर हुई है.पीड़ित कांवारिया ने बताया कि अचानक सड़क पर एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गया और उनके वाहन को रोक लिया.इसके बाद तीनों युवक ने हथियार निकालकर सटा दिया. उसके बाद लूटपाट किया गया.कांवरिया के मुताबिक बदमाशों ने तेरह हजार नगद,तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड सहित सभी कीमती सामान लूट कर फरार हो गए हैं..



बतातें चले कि सावन माह में लाखों की संख्या में कांवरिए सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर बाबा मंदिर जाते हैं.इस दौरान कांवरिया पथ पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहते हैं.इसके बावजूद कांवरियों के साथ हुई लूटपाट की घटना पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठा रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें