Live

लोकसभा चुनाव 2024

सीवान में तेजस्वी यादव और VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने किया चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीवान : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के चुनाव प्रचार को लेकर सीवान पहुंचे. सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर मोड़ स्थित खेल मैदान में तेजस्वी और सहनी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया और प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. तेजस्वी ने गाना गाकर पीएम पर तंज भी कसा है. गाना गाते हुए तेजस्वी ने कहा कि तुम तो धोकेबाज हो वादा करके भूल जाते हो,रोज रोज मोदी जी जो झूठ बोलोगे,जनता जब रूठ जायेगी तो हाथ मलोगे.

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बड़का झूठा पार्टी है तो वहीं प्रधानमंत्री ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया है. 15 साल में एनडीए की सरकार बिहार में कुछ नहीं की है, सिर्फ जुमला किया है. जब तक हमलोग मोदी जी को खदेड़ नहीं देंगे तब तक चैन से नहीं सोएंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें