Live

लोकसभा चुनाव 2024

स्वीप के स्टेट आइकॉन मैथिली ठाकुर ने सभी मतदाताओं को वोट देने के लिए दिलाई शपथ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गया : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वीप के स्टेट आइकॉन मैथिली ठाकुर द्वारा बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में मतदाता जागरूकता के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. इस मौके पर मैथिली ठाकुर ने देश भक्ति गीत गाकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की. महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न गांव से आए मतदाताओं ने गीत संगीत का खूब आनंद लिया. इसमें महिला मतदाता एवं स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम व वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में बिहार के स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा एवं अन्य मतदाताओं को वोट देने के लिए शपथ दिलाई . गया में पहला चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. इसमें अधिक से अधिक वोट देने के लिए अपना अधिकार का प्रयोग करें.

मैथिली ठाकुर ने युवाओं से अपील की है कि वे इस बार वोट करने के लिए काफी खुश हैं और अपना वोट देकर अच्छी सरकार बनाएंगे. इसलिए सभी युवा मतदाताओं को वोट देने की अपील कर रहीं हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें