BIHAR NEWS
LNJP अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू, मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं
Patna:पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को लेकर प्रकाशित खबरों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही है. मरीजों को ओपीडी,फिजियोथेरेपी,ऑक्यूपेशनल थेरेपी सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही है.
अस्पताल के नए भवन से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं को लेकर उत्पन्न समस्या के संबंध में जानकारी मिलने पर उसके समाधान के लिए बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निदेशक एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए. बैठक के बाद ही उत्पन्न समस्या का सोमवार को ही समाधान कर दिया गया है.
नए भवन से संबंधित कुछ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है. अस्पताल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है.
विभाग की तरफ से अस्पताल में मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. चिकित्सकों,नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ उपकरणों और अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।