Live

50 लाख का शराब बरामद

अररिया की रानीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता..

A
Arun Chourasiaलेखक

Desk:-शराबबंदी वाले बिहार में शराब की तस्करी लगातार जारी है..इस कड़ी में अररिया पुलिस ने आलू और भूसे के बीच छुपाकर ले जा रहे करीब 5 लाख मूल्य के शराब की खेप एक ट्रक से बरामद की है.यह कार्रवाई जिले की रानीगंज थाना पुलिस ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार आलू और भूसे के बीच शराब लेकर एक ट्रक पश्चिम बंगाल से अररिया तरफ आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी.इस सूचना के आधार पर जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू किया गया था और रानीगंज पुलिस ने छतियौना के समीप इस ट्रक को पकड़ लिया.इसमें आलू और भूसे के बीच करीब 50 लाख कीमत की शराब छुपाकर रखी हुई थी..रानीगंज थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है,.जब्त ट्रक का नंबर राजस्थान से संबंधित है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें