एलसीटी हादसा मामला
गंगा नदी में डूबे हाइवा एवं चालक का रेस्क्यू जारी, कोलकाता से आई गोताखोरों ने गंगा नदी में लगाई छलांग
साहेबगंज : साहेबगंज मनिहारी गंगापुल निर्माण कार्य में लगे डीबीएल के मालवाहक जहाज हादसे में गंगा में डूबे हाइवा व चालक के रेस्क्यू के लिए कोलकाता से गोताखोर आने के बाद आज सुबह से ही प्रक्रिया शुरू कर दी गई. शुक्रवार को प्रातः आठ बजे मालवाहक जहाज एम वी इन्फ्रालिंक वन से हाइवा गिरकर ड्राइवर सहित गंगा में समा गया था. मौके पर साहेबगंज प्रखंड के बीडीओ सुबोध कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, जिला परिवहन पदधिकारी संतोष गर्ग, DBL कंपनी के स्थानीय इंचार्ज समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं.
अभी घटना स्थल पर साहेबगंज प्रखंड के बीडीओ सुबोध कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश, जिला परिवहन पदधिकारी संतोष गर्ग, DBL कंपनी के स्थानीय इंचार्ज समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।