लातेहार में बाबूलाल मरांडी ने कहा
यह यात्रा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार एवं लोगों को बेघर करने के खिलाफ
लातेहार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज संकल्प यात्रा के सातवें चरण को लेकर लातेहार के बरवाडीह पहुंचे. बाबूलाल मरांडी का लोगों ने पारंपरिक नृत्य से जोरदार स्वागत किया. मंच पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला के साथ स्वागत किया गया. सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान किये किये कार्यों की सराहना कर जनता के बीच उपलब्धि बताया.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समय आ गया है. अब इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का है और भाजपा की सुशासन सरकार को वापस लाना है. मौके पर राज्य से भाजपा सांसद दीपक प्रकाश, महामंत्री बालमुकुंद शाहदेव, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा समेत लातेहार जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।