लालू यादव का नारा सुनकर भड़के जाप सुप्रीमो
महासभा के दौरान बवाल, पप्पू यादव ने कार्यक्रम को किया टाटा बाय-बाय
मधेपुरा : खबर है मधेपुरा से जहां एक कार्यक्रम के दौरान लालू यादव जिंदाबाद का नारा लगाने पर मंच पर मौजूद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भड़क गए। हालांकि कि पहले तो उन्होंने नारा लगाने वाले शख्स को खूब समझाया लेकिन जब वो बात मैंने को तैयार नहीं दिखा तब पप्पू यादव ने मंच पर ही माइक रख कर कार्यक्रम से चलते बनें।
इस दौरान पप्पू यादव ने उस शख्स को शांत करने की कई कोशिशें की लेकिन जब वो शख्स नहीं माना तो पप्पू यादव खफा होकर मंच से नीचे उतर आए और कार्यक्रम का बहिष्कार कर चलते बनें। पप्पू यादव के जाते ही कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ मच गई। पप्पू यादव के समर्थकों ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। बाद में मौजूद लोगों ने उस को भीड़ से बचा कर मंच पर ले गए।
वहीं बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा लगभग एक लाख लोग के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन पंडाल में लगी आधे से अधिक कुर्सियां खाली रह गई। पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था नजर आई।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।