Live

Book Launch

लालू ने नीतीश के जीवन पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, पुराने दिनों की यादें की ताज़ा, विरोधियों पर जमकर बरसे

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित पुस्तक "नीतीश अंतरंग दोस्तों की नजर से कुमार" का विमोचन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने किया।


लालू ने किया पुस्तक का विमोचन

नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन करते हुए लालू प्रसाद ने पुरानी बातों को याद किया और कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल साधारण घर से निकले हुए नेता हैं। उनके पिता वैद्य थे। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के जीवन पर आधारित किताब लोकार्पण ऐसे वक्त में हुआ है, जब हमारा देश टूट रहा है। देश बिखर रहा है। लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी चारों तरफ डाका डाल रहे हैं।


लालू ने NCP टूट का किया जिक्र

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने महाराष्ट्र में NCP की टूट का जिक्र करते हुए कहा कि 23 जून को हमारी विपक्षी एकता की बैठक हुई थी और हम सब एकजुट हैं। सभी ने फैसला लिया है कि नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देना है। उन्होंने बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा कि गरीबी मिटाने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई और नहीं कभी चर्चा हुई।

....जब बनी बीपी सिंह सरकार, तब

नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि वे दोनों हमेशा साथ-साथ रहे हैं। जब बीपी सिंह की सरकार बनीं तो हम दोनों को काफी उम्मीद थी कि दोनों को मंत्री बनाया जाएगा लेकिन बाद में ये सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं बिहार का मुख्यमंत्री बना और फिर नीतीश कुमार दिल्ली में मंत्री बन गये।

इसके साथ ही लालू प्रसाद ने कहा कि दोनों ने मंडल कमीशन को लागू करने और अकलियत के हितों की रक्षा और विकास करने में काफी वक्त बिताया। इसके साथ ही लालू प्रसाद ने पीएम मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार की बातें करते हैं लेकिन अडानी मामले से बड़ा भ्रष्टाचार क्या होगा। आखिर इस मामले पर क्या हुआ?

लालू प्रसाद ने विरोधियों को चेताया

इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों को चेताते हुए कहा कि बिहार के लोग उड़ती चिड़िया को भी हल्दी लगाने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोगों को इकट्ठा करने की बजाए तोड़ने का काम हो रहा है लेकिन हमसब एकजुट होकर भारत की रक्षा करेंगे।

लालू प्रसाद ने पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश के जीवन पर लिखी किताब थोड़ी मोटी है, जिसको पढ़ने में समय लगेगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें