Live

'शरद पवार पर नहीं पड़ेगा असर'

NCP में टूट के बाद लालू प्रसाद ने भरी हुंकार, कहा : बिहार में सब 'खेला' हो जाएगा फेल

P
Prasoon Pandeyलेखक

NEWS DESK : महाराष्ट्र में NCP की टूट के बाद बिहार का सियासी पारा गरमाया हुआ है। हालांकि, शरद पवार के साथ हुए 'खेला' पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है।


लालू प्रसाद की हुंकार

नीतीश कुमार के पुस्तक का विमोचन करने से पहले राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने महाराष्ट्र की घटना पर हुंकार भरते हुए कहा कि शरद पवार पर इसका कुछ भी असर पड़ने वाला नहीं है। कौन MLA कहां गया और नहीं गया...शरद पवार एक ताक़त है। उस ताक़त को नरेन्द्र मोदी ने हिलाने की कोशिश की लेकिन सब फेल हो जाएगा।


"बिहार में नहीं हो पाएगा खेला"

इसके साथ ही महाराष्ट्र की तरह क्या बिहार में भी इसतरह का खेला हो सकता है? इस सवाल पर लालू प्रसाद ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी का कोई खेला बिहार में कामयाब नहीं हो पाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें